Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पुलिस ने 40 जिंदा कारतुस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

,

पुलिस ने 40 जिंदा कारतुस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Police arrested Anil Kumar with 40 live cartridges in Jhunjhunu

गोठड़ा थाना टीम ने मुखबिर सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर 26 वर्षीय अनिल कुमार धींवा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 40 जिंदा कारतुस बरामद किए गए।

पुलिस टीम और नेतृत्व
इस कार्रवाई में धर्मेन्द्र कुमार मीणा, पुनि. थानाधिकारी, पुलिस थाना गोठड़ा के नेतृत्व में टीम ने घर पर तलाशी ली। इस दौरान अवैध कारतुस को जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर IPS और अति. पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत RPS के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

जांच जारी
गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार धींवा से पूछताछ की जा रही है कि कारतुस उसने कहां से खरीदे और कहां बेचने की योजना बनाई थी। जप्त कारतुस की जांच और मामले की गहनता से अनुसंधान जारी है।

आरोपी का विवरण

निवासी: टोडपुरा, थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनूं, राजस्थान

नाम: अनिल कुमार धींवा

पिता: रामकुमार

उम्र: 26 वर्ष