Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रिंस में गुरु पर्व मनाया, पंजाबी नृत्य व पंजाबी लोकगायन प्रस्तुत

प्रिंस में गुरु पर्व मनाया, पंजाबी नृत्य व पंजाबी लोकगायन प्रस्तुत

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में प्रकाश पर्व गुरुनानक जयंती मनाई गई। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर नेबताया कि इस अवसर पर बच्चों के सामने गुरुपर्व के महत्व को रखा। संस्थान के बच्चों द्वारा सुंदर पंजाबी नृत्य व एक पंजाबी लोकगायन प्रस्तुत किया गया। वहीं संस्थान प्रिंसिपल डॉ अनिता पंत शर्मा ने गुरुनानक के जीवन चरित्र द्वारा अपने जीवन में प्रकाश लाने का संदेश दिया। वहीं प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ० जी० एल० कालेर ने सभी को इस गुरु पर्व की बधाई दी साथ ही नानक के सिद्धान्तों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ॰ अनिता पंत शर्मा, महेन्द्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur