Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हजारों समर्थकों के साथ नीता यादव ने की भाजपा जॉइन

हजारों समर्थकों के साथ नीता यादव ने की भाजपा जॉइन

नीता यादव मुख्यमंत्री की मौजुदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए सिंघाना [कृष्ण कुमार गाँधी ] यादव समाज की लोकप्रिय नेत्री नीता यादव ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रविवार को कस्बे के नारनौल सडक़ स्थित कृष्णा मैरिज गार्डन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गौरव यात्रा के सिंघाना पहुंचने पर नीता यादव ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी नीता यादव को चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह शेखावत, भाजयूमो जिलाध्यक्ष विरेन्द्र गोदारा, सतीश गजराज, भाजयुमों ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह सहित हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur