Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हंसराज धायल का राष्ट्रीय तस्तरी फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

,

हंसराज धायल का राष्ट्रीय तस्तरी फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स की शाखा डिफेंस पब्लिक स्कूल के छात्र हंसराज धायल ने राष्ट्रीय तस्तरी फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि हंसराज घायल ने अंडर 17 राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते हुए दूसरा प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम में छात्र को सम्मानित किया गया। छात्र का इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बहरीन में 23 से 31 अक्टूबर उपलब्धि पर के बीच होगा। 12 वीं के इस छात्र की उपलब्धि पर प्रिंस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ॰जी॰एल॰ कालेर ने बधाई दी। साथ ही कहा कि कड़ी मेहनत से सपने साकार होते हैं। इस अवसर पर संस्थान के एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल महेन्द्र सैनी, प्रिंस कैरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ विजय मूँड, तथा विद्यालय स्टाफ ने सभी सम्मान पाने वाले बच्चे को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur