Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ ज्योति विद्यापीठ स्कूल में मनाया हनुमान जन्मोत्सव

आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ ज्योति विद्यापीठ स्कूल में मनाया हनुमान जन्मोत्सव

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में स्थित हनुमान मंदिर में आज 23 अप्रैल 2024 मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया । इस मौके पर विद्यालय के म्यूजिक टीचर आनंद भट्ट एवं उनकी टीम के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों अध्यापकों एवं बाहर से आए हुए अतिथियों के लिए सवामणी (प्रसाद )का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने बताया की हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विद्यालय में घुड़सवारी प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है । इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी एवं प्रधानाचार्य किरण सैनी ने पधारे हुए समस्त अतिथियों, अभिभावकों, अध्यापक – अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur