Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं में 2 अप्रैल को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

,

Jhunjhunu News : झुंझुनूं में 2 अप्रैल को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

Devotees carrying Nishan flags during Hanuman Janmotsav procession Jhunjhunu

हजारों भक्त पदयात्रा कर श्री बन्धे का बालाजी मंदिर पहुंचेंगे
झुंझुनूं शहर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी।

इस दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर पदयात्रा करते हुए चूरू बाइपास स्थित श्री बन्धे का बालाजी मंदिर पहुंचेंगे और बाबा के दरबार में निशान अर्पित करेंगे।

मंदिर परिसर में लगेगा सतरंगी मेला

मंदिर ट्रस्ट के नरेशचन्द्र गाडिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में सतरंगी मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर पदयात्रा के रूप में बाबा के दरबार पहुंचेंगे।

शहर के कई स्थानों से रवाना होंगी निशान यात्राएं

भक्तों के समूह अलग-अलग संस्थाओं के बैनर तले शहर के विभिन्न स्थानों से निशान यात्रा शुरू करेंगे।

मुख्य स्थानों में शामिल हैं:

  • बगड़ रोड स्थित श्री गणेश मंदिर
  • श्री बड़ के बालाजी मंदिर
  • खेतान मोहल्ला स्थित श्री श्याम मंदिर
  • चूणा चौक रामलीला मैदान
  • मुनी आश्रम
  • कारूंडिया रोड स्थित खातियों की बगीची
  • हाउसिंग बोर्ड स्थित डूंगरी वाले बालाजी मंदिर
  • न्यू कॉलोनी हनुमान मंदिर
  • नगर परिषद के पास नगर नरेश बालाजी मंदिर
  • मणि विहार क्षेत्र

गांधी चौक में होगा निशान यात्राओं का संगम

शहर के विभिन्न स्थानों से निकली सभी निशान यात्राएं गांधी चौक में एकत्रित होंगी।

इसके बाद श्रद्धालुओं का विशाल लवाजमा शाहों वाला कुआं, मल्टी परपज स्कूल, रोड नंबर 1, जिला परिषद सर्किल, मंडावा मोड़ और सेंट्रल स्कूल होते हुए चूरू बाइपास स्थित श्री बन्धे का बालाजी मंदिर पहुंचेगा।

जगह-जगह होगा पदयात्रियों का स्वागत

निशान यात्रा के दौरान शहर के व्यापारी और आमजन जगह-जगह पदयात्रियों का पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे।

इसके अलावा छावनी बाजार, नेहरू बाजार, रूद्रावतार बालाजी, शार्दुल छात्रावास और मंडावा मोड़ सहित कई स्थानों पर पदयात्रियों की सेवा के लिए सेवा शिविर (कैम्प) लगाए जाएंगे।

तैयारियों में जुटे युवा

पदयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए युवाओं की टीमें निशान तैयार करने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुट गई हैं, ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके।