Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राजस्थान दिवस

हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राजस्थान दिवस

जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों एवं आयोजनों को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के साथ-साथ प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के सहा. निदेशक विप्लव न्यौला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहा. निदेशक पवन पूनियां, तहसीलदार दम्यंती कंवर, डिप्टी गोपाल शर्मा, आयुक्त विनयपाल, मुख्य आयोजना अधिकारी वशिष्ठ शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur