Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हरियाणा के मतदाताओं को मिलेगा मतदान दिवस का अवकाश

हरियाणा के मतदाताओं को मिलेगा मतदान दिवस का अवकाश

झुंझुनू, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) रामावतार मीणा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मध्येनजर मतदान दिवस को जिले में पदस्थापित हरियाणा के मतदाता कार्मिकों को एक दिन का संवैतनिक अवकाश देने के निर्देश प्रदान किए हैं। आदेश के अनुसार, सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा गया है कि आपके विभाग या कार्यालय में कार्यरत ऎसे अधिकारी, कर्मचारी जो हरियाणा राज्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रें के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें आवेदन करने पर 5 अक्टूबर का संवैतनिक अवकाश स्वीकृत करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur