Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हत्या का प्रयास करने वाले गैंग का लीडर मोहित सुरा गिरफ्तार

हत्या का प्रयास करने वाले गैंग का लीडर मोहित सुरा गिरफ्तार

गुढ़ा गौड़जी में 29 मई को कैफ़े पर हुई फायरिंग की घटना

गुढ़ा गौड़जी में पिछले दिनों कैफे पर हुए मारपीट और फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने जयपुर से दस्तयाब कर लिया है आरोपी को पूछताछ, तफ्तीश एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोहित कुमार सुरा पुत्र उम्मेद सिंह सुरा निवासी केरली का बास जिला चूरु, हाल निवासी अणगासर रोड झुंझुनू थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है। मुलजिम से वारदात में शामिल सहयोगी एवं घटना के समय उपयोग में लिए गए हथियारों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि 29 मई को परिवादी सुनील जाट निवासी खेदड़ो की ढाणी ने थाना गुढ़ा गौड़जी में एक रिपोर्ट पेश की थी कि वह शाम को लोहारों के चौक गुढ़ा गौड़जी के कैफे उद्घाटन में गए हुए समान के पैसे लेने गया था, अचानक वहां पर 4 लोग आए और मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की व देसी कट्टे से फायरिंग की एवं मेरे सिर पर कट्टे से मार कर चोट भी की। मैं बचाव करने के लिए वहां से भागने लगा तो मुझे दो लोगों ने सरियों से मारपीट की तथा बोलेरो गाड़ी लेकर भाग गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur