Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हत्या के आरोपी पिता पुत्र को किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपी पिता पुत्र को किया गिरफ्तार

चिड़ावा थानांतर्गत

चिड़ावा, [रमेश रामावत ] दो रोज पूर्व भोलू की ढाणी तन में हुई हत्या के आरोपी गणों में चिड़ावा थाना पुलिस ने इंद्राज पुत्र रिछपाल तथा जोगेंद्र पुत्र इंद्राज निवासी भोलू की ढाणी को गिरफ्तार किया। एस आई जयराम बाजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 सितंबर को भोलू की ढाणी तन में हुई विक्रम पुत्र विद्याधर जाति जाट की हत्या के आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई। इसी प्रयास में 11 सितंबर को आकावाली ढाणी के बस स्टैंड पर मुल्जिमान इंद्राज व जोगेंद्र को दस्तयाब कर पूछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि 11 सितंबर को चिड़ावा थाने में विद्याधर जाट ने लिखित रिपोर्ट पेश की थी जिसमें बताया था कि मेरे बेटे विक्रम का जोगेंद्र, इंद्राज, जिले सिंह, मेहंदी देवी, रचना देवी ने अपहरण कर लाठी सरियों से हमला कर मार पीट कर हत्या कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur