Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हत्या के मामले मे फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

हत्या के मामले मे फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

थानाधिकारी मलसीसर के नेतृत्व में

9 साल से हत्या के मामले मे फरार चल रहे आरोपी को शनिवार को थानाधिकारी मलसीसर के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लियाकत खां पुत्र बसारत खा निवासी चैनपूरा हत्या करने के मामले में 9 साल से फरार चल रहा था।
मृतक के भाई ने दी रिर्पोर्ट – इस संबंध मेें मृतक जय सिंह के भाई बनवारी लाल ने रिर्पोट दी थी की 14 जनवरी 2010 को रात्रि 12 बजे हम लोग चुनावी मीटिंग मे बातचीत कर रहे थे तभी लियाकत खां, श्योकत खां व अन्य लोगो ने मिलकर मेंरे भाई जयसिंह की हत्या कर दी थी।
हत्या के मामले में शौकत अली, आबीद, सकीना बानो को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था जिसमें तीनो को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया था।
घटना के बाद भाग गया था विदेश – गिरफ्तार आरोपी लियाकत खां घटना के बाद विदेश फरार हो गया था। उसके बाद लियाकत खां भारत नहीं आया । पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 2 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
कल ही आया था विदेश से – आरोपी लियाकत खां शुक्रवार को ही विदेश से अपने गांव आया था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिस देकर आरोपी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur