Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / महाशिवरात्रि पर जेजेटी में किया हवन

महाशिवरात्रि पर जेजेटी में किया हवन

महिला दिवस पर मनाई रंगोली

झुंझुनू, श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विद्वान पंडित वेद विद्यालय के प्राचार्य विशाल शर्मा के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य बिल्डिंग के हाल में यज्ञ की पूर्ण आहुति दी गई। इस कार्यक्रम में प्रेसिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल एवं डॉ मधु गुप्ता द्वारा यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। यज्ञ में जेजेटी के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे जिन्होंने महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न किया इस अवसर पर डॉ.ढुल ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं ने रंगोली बनाई और सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डा.अमन गुप्ता डॉ. महेश सिंह राजपूत डॉ. अरुण कुमार डॉ.सुरेंद्र कुमार ,डॉ.अनिल कड़वासरा पीआरओ डॉ. रामनिवास सोनी डॉ. नाजिया हुसैन डॉ.सुशीला दुबे. डॉ अनंता सांडेला डॉ. सोनू सारण डॉ.प्रगती कपिल जानू डॉ. मनोज सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur