Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नरेगा में कार्य करते बुजुर्ग मजदूर की तबियत बिगड़ी, मौत

नरेगा में कार्य करते बुजुर्ग मजदूर की तबियत बिगड़ी, मौत

सूरजगढ़, पंचायत समिति के किढ़वाना गांव में सोमवार दोपहर को नरेगा में कार्य करते हुए एक बुजुर्ग मजदूर की तबियत बिगड़ गई। मृतक सावंत सिंह (68) गांव के जोहड़ में मजदूरी कर रहा था। इस दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर गया। साथ में काम रहे अन्य मजदूरों ने उसे संभाला। आनन-फानन में सूरजगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूरजगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि दोपहर को हादसे की सूचना मिली थी। मृतक नरेगा में अन्य लोगों के साथ मजदूरी कर रहा था। जोहड़ में मिट्टी खोद रहा था।

अचानक चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषत कर दिया। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच कर रहे है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतक सावंत सिंह आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। दो लड़के है, दोनों ही मजदूरी करते हैं। पत्नी गृहिणी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur