Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हेलमेट बोझ नहीं,जीवन सुरक्षा है – चौधरी

,

हेलमेट बोझ नहीं,जीवन सुरक्षा है – चौधरी

यातायात नियमों की दी जानकारी

झुंझुनू , सिंघाना क्षेत्र के गांव हीरवा में शहीद सुमेर सिंह आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज सिंघाना थानाधिकारी प्रमोद चौधरी व गाढ़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज शेर सिंह फोगाट विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने पहुंचे। थानाधिकारी प्रमोद चौधरी ने बच्चों को विद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी। थानाधिकारी ने बताया जो वाहन चलाते हैं उन्हें करीब करीब सभी बातों का ध्यान रहता है जानते सब है पर मानते नहीं, उन्होंने बताया की वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं हेलमेट जीवन के लिए जरूरी है वहीं फोर व्हीलर गाड़ी चलाते समय सेफ्टी सीट बेल्ट अवश्य लगाएं ताकि दुर्घटना से बचा जा सके व नशा के वाहन कभी ना चलाये ना किसीको चलाने दे।विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में 66 प्रतिशत अकाल मौत पैदल चलने वाले लोगों की होती है इसलिए पैदल चलते समय भी अनुशासन में चले व सामने से आ रहे वाहनों को अंधा मानकर चलेंगे तो जीवन सुरक्षित रह सकेगा। थानाधिकारी प्रमोद चौधरी ने विद्यार्थी को कहा यह जानकारी आप तक नहीं रखना है,अन्य लोगों को भी जागरूक करना है ताकि यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को झुंझुनू जिला पुलिस “आइ एम सेफ” का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी कर रही है। इस मौके पर गाढ़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज शेर सिंह फौगाट ने बच्चों के अभिभावकों व बच्चो को यातायात संबंधित अनेक बातों से जागरूक करते हुए हुए अनेक अनुभव साझा किए ।इस मौके पर स्कूल अध्यापक व गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur