Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बिशनपुरा में हुआ गोगा पीर मेले का भव्य आयोजन

बिशनपुरा में हुआ गोगा पीर मेले का भव्य आयोजन

झुंझुनू़ं, जिले के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिशनपुरा में तीन दिवसीय गोरखनाथ जी गोगाजी के मेला का आयोजन किया गया। मेले में 6 सितंबर को शाम को भजन संध्या का, 7 सितंबर को भंडारा का तथा 8 सितंबर को गोगा पीर मेले का भव्य आयोजन ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों ने खीर, गुलगुले, चूरमा व नारियल का भोग लगाया। भक्तो ने अपनी-अपनी मुरादे पूरी करने के लिए गोगा पीर से मन्नत मांगी। मेले में बच्चों के लिए झूले,चाट की स्टाल, प्रसाद की दुकानें भी लगी। बच्चों ने झुला का लुत्फ उठाया। मेले में वालीबाल, कुश्ती की खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन किया। समाजसेवी व जाट महासभा के प्रदेश महासचिव कुरड़ाराम धीवां ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक सम्मान व ईनाम दिया गया। मेले की आयोजन कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur