Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कल से झुंझुनू कलेक्ट्रेट में शुरु होगी हैल्प डेस्क

कल से झुंझुनू कलेक्ट्रेट में शुरु होगी हैल्प डेस्क

हैल्पडेस्क पर मिलेगी सभी प्रकार के कार्यों की जानकारी और सहायता

आमजन को नहीं होना पड़ेगा परेशान

झुंझुनूं, जिला प्रशासन आमजन को राहत देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में हैल्प डेस्क शुरु कर रहा है। यानी अब आमजन को कलेक्ट्रेट में विभिन्न जानकारियों और मदद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने इस संबंध में पब्लिक हैल्प डेस्क प्रकोष्ठ का गठन कर वरिष्ठ सहायक को हैल्प डेस्क की जिम्मेदारी दी है। यह हैल्प डेस्क शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से शुरु होगी। इस हैल्प डेस्क पर कलेक्ट्रेट में आने वाले परिवादियों और आमजन को कार्यालय से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। हैल्प डेस्क पर सभी प्रकार के आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज भी रखे जाएंगे। वहीं आवश्यकता होने पर प्रार्थना पत्र या आवेदन पत्र लिखने की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला कलक्टर ने हेल्प डेस्क के प्रभारी अधिकारी को सप्ताह में 2 दिन हैल्प डेस्क के औचक निरीक्षण के भी आदेश दिए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur