Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हेमंत सैनी अधिशासी अधिकारी का गुढ़ा गोड़जी नगर पालिका में हुआ स्थानांतरण

हेमंत सैनी अधिशासी अधिकारी का गुढ़ा गोड़जी नगर पालिका में हुआ स्थानांतरण

उदयपुरवाटी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हेमंत सैनी का स्थानांतरण नवनिर्मित नगरपालिका गुढ़ा गोड़जी झुंझुनू में हो गया है। जहां पर कई दिनों से पद खाली होने पर प्रशासनिक कारणों से राजस्थान नगरपालिका सेवा के अधिशासी अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना नगर निकाय में तत्काल प्रभाव से किया गया है। जानकारी के अनुसार अधिशासी अधिकारी हेमंत सैनी नगरपालिका गुढ़ा गोड़जी में अपने पद के कार्य के साथ-साथ अग्रिम आदेशों तक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उदयपुरवाटी के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्य करने के लिए भी अधिकृत किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur