Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हिंदू धर्म सभा कल, गोरख टीला धाम पर पहुंचने लगे संत

,

हिंदू धर्म सभा कल, गोरख टीला धाम पर पहुंचने लगे संत

संत सम्मेलन व समिति कार्यकारिणी विस्तार होगा

झुंझुनू, श्री षटदर्शन अखाड़ा मंडल समिति झुंझुनू द्वारा कल संत सम्मेलन हिंदू धर्म सभा एवं मंडल समिति कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक श्री ओमनाथ जी महाराज ने बताया कि मंडल के महामंत्री योगी जीवननाथ के ब्रह्मलीन हो जाने से यह पद रिक्त हो गया,जिस पर आज संत सम्मेलन हिंदू धर्म सभा के दौरान समिति विस्तार करते हुए मंडल के महामंत्री पद पर नव नियुक्ति की जाएगी साथ ही संत समाज की दशा और दिशा पर चिंतन किया जाएगा। सोमवार को गोरख टीला धाम रिजाणी चूरू बिसाऊ मार्ग पर स्थित मंदिर प्रांगण में शेखावाटी से संतों का पहुंचना शुरू हो गया। आयोजन के बारे में चर्चा करते हुए महेश बसावतिया व झुंझुनू,चूरू,सीकर जिलों से आए हुए संतो ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्यक्रम के आयोजन का जायजा लिया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक महेश बसावतिया ने बताया कि धर्म सभा संत सम्मेलन प्रातः 9:15 तत्पश्चात समिति का विस्तार करते हुए महामंत्री पद पर नव नियुक्ति की जाएगी।प्रसाद कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे एवं शेखावाटी क्षेत्र सहित पधारे हुए सभी साधु संतों का विदाई समारोह किया जाएगा।आयोजन की विस्तृत चर्चा में डॉ भावना शर्मा,प्रमिला शर्मा,ममता शर्मा,संत श्री चेतन नाथ जी महाराज,शीतलदास जी महाराज,विजय रामदास जी महाराज,आकाश गिरी जी महाराज,गणेश चैतन्य जी महाराज,स्वामी धर्मानंद जी महाराज,बृह्मनाथ जी महाराज एवं श्रद्धा नाथ जी महाराज शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur