झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के निकटवर्ती हिरवा गांव में मंगलवार को अचानक लगी भीषण आग से किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग में करीब 60 मन कड़बी और पुलें जलकर राख हो गईं।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
किसान के घर के पास लगी आग
जानकारी के अनुसार किसान राजपाल पुत्र हनुमानाराम के घर के पास रखी कड़बी और पुलों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर नरेश कुमार और अरविंद ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
टीम की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
किसान को हुआ भारी नुकसान
आग लगने से किसान का बड़ी मात्रा में पशु चारा जल गया। ग्रामीणों के अनुसार आग में करीब 60 मन कड़बी और पुलें नष्ट हो गईं, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया।
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और स्थानीय लोग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।





