Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ग्राम पंचायतों में राजकीय व सार्वजनिक स्थानों से हटेंगे होर्डिंग्स व बैनर

ग्राम पंचायतों में राजकीय व सार्वजनिक स्थानों से हटेंगे होर्डिंग्स व बैनर

झुंझुनू, विधानसभा आम चुनाव 2023 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चुनाव आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी द्वारा ज़िला परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं से संबंधित होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि हटवाये गये एव कार्यालय कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आईईसी समन्वयक अजीत सिंह बिजारणिया, अधिशासी अभियंता विजेंद्र सिंह ढाका, कनिष्ठ सहायक पिन्टू बजाड़, महावीर यादव आदि साथ मौजूद रहे।

सीईओ चौधरी द्वारा पंचायत समितियों में कार्यरत विकास अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु ग्राम पंचायतवार टीम गठित कर सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक विज्ञापन, योजनाओं से संबंधित होर्डिंग, बैनर तत्काल हटाने हेतु निर्देश प्रसारित किए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur