Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेमी शक्ति मंदिर में ढप चंग धमाल कार्यक्रम के साथ फूलों की होली खेली

खेमी शक्ति मंदिर में ढप चंग धमाल कार्यक्रम के साथ फूलों की होली खेली

झुंझुनू, खेमी शक्ति मंदिर प्रांगण झुंझुनू में होली के शुभ अवसर पर 7 मार्च 2023 मंगलवार प्रातः 8 से 11 बजे तक भजन गायक कलाकार रवि तुलस्यान एंड पार्टी द्वारा ढफ चंग धमाल के साथ फाल्गुनी गीतों पर आधारित दादी जी के सुंदर एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। उपस्थित दादी भक्तों ने फूलों की होली भी खेली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के भक्तजन उपस्थित थे जिनका आतिथ्य विश्वनाथ टीबड़ा, किशोरी लाल टीबड़ा, आत्माराम टीबड़ा, श्याम सुंदर टीबड़ा, आनंद टीबड़ा, संजय टीबड़ा, राकेश टीबड़ा, निलेश टीबड़ा, सुनील टीबड़ा सहित अन्य जन ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur