Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सूरजगढ़ में पेंशनर्स समाज के वार्षिक अधिवेशन में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

सूरजगढ़ में पेंशनर्स समाज के वार्षिक अधिवेशन में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

सूरजगढ़, सूरजगढ़ में पेंशनर्स समाज उप शाखा सूरजगढ़ का वार्षिक अधिवेशन नेमीचंद पूनियां की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता मान व विशिष्ट अतिथि आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, ओमप्रकाश बलवंदा, गोवर्धन निठारवाल, पूर्व सीएमएचओ डॉ. जी. एल. मौर्य, गुगन सिंह चौहान, मालीराम सैनी, मोतीलाल डिग्रवाल, डॉ. डी. एन. गुप्ता आदि रहे। पेंशनर समाज उपशाखा सूरजगढ़ के अध्यक्ष मोतीलाल डिग्रवाल के नेतृत्व में सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष गोपीराम सौंकरिया ने 5 साल का आय- व्यय का लेखा-जोखा पेश किया। पेंशनर समाज झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष नेमीचंद पूनियां, बुहाना उप शाखा के अध्यक्ष ओमप्रकाश बलवंदा, धर्मपाल गांधी, नवलगढ़ व अन्य उप शाखाओं के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया। डॉ. डी एन गुप्ता को पिलानी उप शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया। मोतीलाल डिग्रवाल ने सूरजगढ़ उपशाखा का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया। कार्यक्रम में सभी की सहमति से रामजीलाल फोगाट को सूरजगढ़ उप शाखा का अध्यक्ष बनाया। इस मौके पर जगदेव सिंह खरड़िया, बलवीर सिंह ठोलिया, ओमप्रकाश सेवदा, नरेंद्र मान, मनोहरलाल जांगिड़, सज्जन कटारिया, राधेश्याम चिरानिया, राजपाल फोगाट, लीलाराम सरपंच, फूलचंद सुनियां आदि अन्य लोग उपस्थित रहे। वार्षिक अधिवेशन में बनवारी लाल अध्यापक, लीलाराम अध्यापक बास तोखा, चिरंजीलाल शर्मा, कालूराम सौंकरिया, छाजूराम गुरावा, सीताराम कटारिया, सावित्री देवी, बद्री प्रसाद सैनी, रामस्वरूप सैनी, मातादीन जांगिड़, फूलचंद सुनियां, गुगन सिंह चौहान, डॉ. डी एन गुप्ता, मोतीलाल डिग्रवाल, संतरा देवी, श्रवणी देवी, मातादीन चेतीवाल, किशनलाल बाकोलिया, गुरुदयाल पूनियां बास तोखा, छोटेलाल गजराज आदि लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश जांगिड़ कुमास ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur