Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / न्यू राजस्थान कॉलेज की टॉपर्स का सम्मान

न्यू राजस्थान कॉलेज की टॉपर्स का सम्मान

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा जारी स्नातक परीक्षा परिणाम 2024 में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। बी.ए. द्वितीय वर्ष में छात्रा मन्तशा प्रथम पुष्पा कुमारी द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय वर्ष में छात्रा मोनिका प्रथम एवं रितिका ढाका द्वितीय स्थान पर रही। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने छात्राओं का तिलकार्चन कर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि सफलता का मेहनत के सिवाय कोई शॉर्टकट नहीं है और ऐसी प्रतिभावान छात्राएं अपने माता-पिता के साथ-साथ संस्था का भी नाम रोशन करती हैं। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं एवं अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि इन प्रतिभावान छात्राओं से अन्य सभी छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय एवं महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने छात्राओं को माला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर अभिभावक मो. अदरीश एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur