झुंझुनू शहर के वार्ड नंबर 1 में साढ़े तीन महीने पहले हुए एक व्यक्ति की मौत के मामले में गुरुवार को उसके परिजन कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे वहीं आज शुक्रवार से उन्होंने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। पीड़ित की पत्नी गीता, बेटी संगीता, बेटे अजय व राहुल भूख हड़ताल पर बैठ गए है। पीड़ित की बेटी संगीता ने बताया कि साढ़े तीन महीने पहले रमाकांत, मुन्नी देवी, सुमन, पूनम, भीम इन पांचों ने छत पर सो रहे मेरे पिता को पत्थरों से मार कर घायल कर दिया। इलाज के लिए हम उनको लेकर बीडीके हॉस्पिटल ले गए जहां से उनको जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। 4 दिन कोमा में रहने के बाद जयपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मंडावा मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी ने 7 दिन का समय मांगा था लेकिन आरोपियों को 302 धारा लगाने के बजाय 304 धारा लगाकर मुकदमा बना दिया जिससे वह लोग जमानत पर बाहर आ गए और उल्टे हमारे परिवार पर केस कर दिया। जिसमें 458 धारा हमारे पर लगाई गई है। अब धरने पर बैठने के बाद पुलिस 5 दिन का समय मांग रही है लेकिन जो पुलिस साढ़े तीन महीने में हमे न्याय नहीं दिलवा पाई वह पांच दिन में क्या कर लेगी। हमें उन पर भरोसा नहीं है। पीड़ित की पत्नी गीता देवी ने बताया कि हमारे घर में कमाने वाला कोई नहीं है मेरे पति जो कमाने वाले थे उनको उन्होंने मार दिया। मेरी बेटी की शादी उम्र हो चुकी है। वहीं मेरे दो बेटे हैं उनमें से एक लड़का मानसिक रोगी है ऐसी स्थिति में अब हमारे परिवार के सामने भूखा मरने की नौबत आ गई है। हमें सरकार से न्याय चाहिए यदि हमें न्याय नहीं मिलता है तो हम यहाँ भूख हड़ताल कर के मर जाएंगे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हत्याकांड के आरोपियों पर धारा 302 लगाने की मांग
हत्याकांड के आरोपियों पर धारा 302 लगाने की मांग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।