Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नवसंवत्सर पर बगड़ में निकाली जायेगी विशाल भगवा रैली

नवसंवत्सर पर बगड़ में निकाली जायेगी विशाल भगवा रैली

झुंझुनू, नवसंवत्सर पर विहिप और बजरंग दल बगड़ के तत्वावधान में विशाल भगवा रैली का आयोजन 22 मार्च 2023को किया जायेगा। बलबीर सैनी संयोजक,बजरंग दल जिला ग्रामीण प्रखंड ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली का आयोजन महामंडलेश्वर अर्जुनदास स्वामी (दादूद्वारा,बगड़) भानीनाथ महाराज(योगाश्रम, बगड़) मलसिंह महाराज(पाबुधाम,बगड़) महेंद्र भक्त(काली माता मंदिर,बगड़) के सन्त सानिध्य में किया जायेगा। जिसमे ध्वज पूजन सुबह9:30 बजे होगा। तिरंगे को नमन के अंतर्गत 101 फुट के तिरंगे का उद्घाटन सुबह 10 बजे,बी.एल.चौक बगड़ में किया जायेगा तथा रैली 10:15 बजे बी.एल.चौक/तिरंगा चौक बगड़ से रवाना होगी। रैली बी.एल.चौक,शीतला मोहल्ला,मुख्य बाजार,सब्जी मंडी,नीमड़ी स्टैंड,पीरामल गेट,चौराहा स्टैंड,शेखावत कॉलोनी,तिराहा स्टैंड,श्याम मंदिर,तिरंगा चौक,मंड्रेला रोड़ होते हुए डेरिवाला बालाजी मंदिर पर संपन्न होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur