2026–27 कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) ऑफ ICAI की झुंझुनूं ब्रांच की प्रबंध समिति (कार्यकाल 2026–2027) के गठन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है।
गठन प्रक्रिया के तहत निवर्तमान सचिव सीए लोकेश अग्रवाल द्वारा सभा नोटिस जारी किया गया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष ओपी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:
- सीए मनीष अग्रवाल – अध्यक्ष
- सीए लोकेश अग्रवाल – उपाध्यक्ष
- सीए इंद्रजीत सुंडा – सचिव
- सीए विनायक शर्मा – कोषाध्यक्ष
- सीए रविंद्र कुमार – सीकासा समिति अध्यक्ष
सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
महिला एवं युवा सदस्य समिति का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से सीए शायना खान को महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति के लिए मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ झुंझुनूं ब्रांच को वर्ष 2026–2027 के लिए नई नेतृत्व टीम मिल गई है।
पेशेवर गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम
नई समिति से उम्मीद है कि झुंझुनूं ब्रांच में प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम, सेमिनार और प्रशिक्षण गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
सदस्यों ने नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
