Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / उपचुनाव में कांग्रेस ने की अनदेखी तो टिकट को बैरंग लौटाएगा मुस्लिम समाज

,

उपचुनाव में कांग्रेस ने की अनदेखी तो टिकट को बैरंग लौटाएगा मुस्लिम समाज

मुस्लिम न्याय मंच की मीटिंग हुई आयोजित

झुन्झुनूं, जिला मुख्यालय स्थित रजिया गेस्ट हाउस में मुस्लिम न्याय मंच की मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज कुरान-ए-तिलावत से मौलाना शकरूदीन ने किया। मीटिंग में मुस्लिम न्याय मंच के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और झुन्झुनूं विधानसभा के उपचुनाव निर्धारित होने पर कई राजनीतिक मुद्दो पर चर्चा की। मुस्लिम न्याय मंच के संयोजक इमरान बड़गुजर ने बताया कि पिछले शुक्रवार 11 अक्टूबर को ईदगाह मैदान में मुस्लिम महापंचायत का आयोजन किया गया था और उस महापंचायत में झुन्झुनूं की 30 मुस्लिम बिरादरियों ने फैसला लिया कि जिस कांग्रेस पार्टी को हम पिछले 75 वर्षों से वोट देते आ रहे है उस कांग्रेस पार्टी को झुन्झुनूं विधानसभा के उपचुनाव में मुस्लिम समाज की 30 बिरादरियों में से किसी भी व्यक्ति को टिकट देगा तो पूरा मुस्लिम समाज उसके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। आज की मीटिंग में ये तय किया गया कि कल कांग्रेस के चुनाव प्रभारी झुन्झुनूं में आ रहे है। पूरा मुस्लिम समाज एक साथ जिला कांग्रेस कार्यालय में आवाज उठायेगा कि इस विधानसभा उपचुनाव में किसी भी मुस्लिम व्यक्ति को टिकट दी जाये। निश्चित तौर पर उस प्रत्याशी को 36 बिरादरी चुनाव जीताकर विधानसभा भेजेगी। अगर इस बार भी कांग्रेस मुस्लिम समाज की अनदेखी करेगी तो ये समाज कांग्रेस की टिकट को बैरंग लौटायगा तथा इस विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा और निश्चित तौर पर उस प्रत्याशी को विधानसभा में भेजेगा। मुस्लिम न्याय मंच के सदस्य सकील फौजी ने बताया कि जिस कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम समाज हमेशा से वोट देते आया है और कांग्रेस पार्टी ने झुन्झुनूं लोकसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार को टिकट दी है तो हमने आज तक कोई सवाल नहीं उठाया है। अब समय आया है कि कांग्रेस पार्टी को इस उपचुनाव में मुस्लिम समाज को टिकट देना चाहिये। इस अवसर पर मीटिंग में मौलाना इलियास, मौलाना शकरूदीन, मौलाना अरशद, इस्तियाक कुरेशी, एजाज खान, युनुस रंगरेज, ओसामा सैयद, अब्दुल लतीफ खानजादा, इरफान काजी, इमरान खोखर, आमीर खान, वरिष्ठ पार्षद मकबूल हुसैन, कयुम अली कुरेशी, मो. सोयब, जमील अहमद, वसीम कुरेशी, इम्तियाज तगाला, मुस्तफा भाटी, मो. सरीफ रंगरेज, सोहूद अली, आमीर खान, सैयद आसीफ अली, अजहर हुसैन, शोकत चोपदार, आबिद काजी, अजमत निर्बाण सहित काफी सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur