Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News: अवैध ब्लास्टिंग व खनन से ग्रामीणों में आक्रोश

Jhunjhunu News: अवैध ब्लास्टिंग व खनन से ग्रामीणों में आक्रोश

उदयपुरवाटी। ग्राम पंचायत छापोली की जोधावाली ढाणी में शुक्रवार को ग्रामीण आरोप लगाते हुए लामबंद हो गए और अवैध खनन व ब्लास्टिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।


घर और स्वास्थ्य को खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध ब्लास्टिंग और खनन के कारण:

  • घरों में पत्थर गिर रहे हैं।
  • पालतू पशु और लोग खतरे में हैं, जनहानि का डर बना हुआ है।
  • मिट्टी उड़ने के कारण लोग टीबी जैसी बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं।

भूमि और पर्यावरण का नुकसान

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि:

  • प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन जारी है।
  • नरेगा के तहत जौहड़ की भूमि भी खराब की जा रही है।

ग्रामीणों की मांग

  • अवैध खनन और ब्लास्टिंग तत्काल बंद हो।
  • यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता है, तो उग्र जन आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।
  • ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इस मामले की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन पर होगी।

रिपोर्टर: कैलाश बबेरवाल, उदयपुरवाटी – शेखावाटी लाइव