झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
सोमवार को कृष्ण नगर छापोली में सरकारी जमीन पर चल रहे खनन पर छापा मारा गया।
जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से
एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की।
इनका उपयोग चिनाई पत्थर के अवैध खनन में किया जा रहा था।
एक आरोपी गिरफ्तार
तहसीलदार जेआर कूड़ी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए
हरि किशन पुत्र छोटूराम यादव को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी छापोली का निवासी बताया जा रहा है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर की गई।
टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन की पुष्टि की।
पुलिस थाने में खड़ी कराई मशीनें
जब्त की गई जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को
उदयपुरवाटी पुलिस थाने में खड़ा करवाया गया है।
कई अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुरेंद्र कूड़ी, गिरदावर भागीरथ खाखील, पटवारी कजोड़मल, उमेद सिंह और चालक बाबूलाल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।



