Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरी पिकअप जब्त

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरी पिकअप जब्त

चिड़ावा में अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

चिड़ावा (मनीष शर्मा)। वन विभाग चिड़ावा की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चनाना–लोयल रोड पर नाकाबंदी के दौरान हरि-गिली लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है।

 रात्रि नाकाबंदी में पकड़ी गई संदिग्ध पिकअप

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई DFO काव्या पीबी एवं ACF कमलचंद के निर्देशन में की गई। रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया।

तलाशी लेने पर पिकअप में बड़ी मात्रा में हरि-गिली लकड़ियां भरी हुई पाई गईं।

 वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

वाहन चालक कपिल लकड़ियों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप को जब्त कर लिया।

चालक को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 राजस्थान वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

वन विभाग की टीम द्वारा राजस्थान वन अधिनियम 1953 की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में

  • रेंजर सुमन कुमारी (चिड़ावा)

  • वनपाल मुकेश कुमार

  • सुधीर भड़िया

  • वन रक्षक प्रकाश आनंद बुडानिया

सक्रिय रूप से शामिल रहे।

 वन विभाग की सख्त चेतावनी

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान और तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur