Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कार्य करने की प्रवृत्ति में सुधार करें – जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र

कार्य करने की प्रवृत्ति में सुधार करें – जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

झुंझुनू, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ ने जिले के विकास अधिकारियो को निर्देश दिये की कार्य करने की प्रवृत्ति में सुधार कर समस्त योजनाओं के पूर्ण कार्यों का समायोजन कर सात दिवस में भुगतान करना सुनिश्चित करे। सरकार की मंशा के अनुरूप बिना कोताही बरते कार्य करने के दिशा निर्देंश दिये गये। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में चल रहे नरेगा कार्यों का निरीक्षण करे एवं गुरुवार को किसी भी श्रमिक की हाजरी ना लगे । मनरेगा से संबंधित विभिन्न मापदंडों की समीक्षा करते हुए लगाए गये पोधों की जिओ टेग, समयबद्ध भुगतान एवं रिजेक्ट पेमेंट से संबंधित कार्यवाई दो दिवस मे करने के निर्देश दिए।

बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, महात्मा गांधी जनभागीदारी विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पन्द्रहवा वित व चौदहवां वित्त आयोग योजना, पंचम व षष्ठम वित्त आयोग, राजीव गांधी जल संचय, विलेज मास्टर प्लान, अटल भू-जल योजना सहित जिला परिषद द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध कार्य पूर्ण करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में एसीईओ महेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियंता विजेंद्र सिंह ढाका, अधीक्षण अभियंता कृष्ण कुमार बाबल, आईईसी समन्वयक अजीत सिंह बिजारणिया, समन्वयक श्याम प्रकाश, अरविंद, पिंटू बजाड़,संजू योगी, सुनील राहड़ सहित सभी पंचायत समितियों से विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंता, अनेक कार्मिक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur