Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनू पुलिस ने “ग्लाईडर” को धर दबोचा

Jhunjhunu police arrest fugitive Imran Glider in Mandrela operation

2 माह से फरार ईमरान ऊर्फ ग्लाईडर को मण्ड्रेला पुलिस ने धर दबोचा
झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस के मार्गदर्शन और वृताधिकारी विकास धींधवाल आरपीएस की सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचन्द उनि. के नेतृत्व में गठित टीम ने दो माह से फरार आरोपी ईमरान ऊर्फ ग्लाईडर को गिरफ्तार किया।

ईमरान, जो पिलानी पुलिस थाना के धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार था, घटना के बाद से अपने मकान से भागकर रह रहा था। मण्ड्रेला पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर 03 मार्च 2026 को आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तारी और अनुसंधान

गिरफ्तार आरोपी ईमरान ऊर्फ ग्लाईडर, पुत्र लुकमान तेली, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 2, देव कॉलोनी, पिलानी, से प्रकरण में गहनता से अनुसंधान जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में मण्ड्रेला पुलिस और वृत चिडावा की टीमों ने अथक प्रयास किए। अब आरोपी से पूछताछ के दौरान प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur