Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दो पक्षों के आपसी विवाद में एक पक्ष ने नकाबपोश युवकों को बुलाकर दुकान में की तोड़फोड़

दो पक्षों के आपसी विवाद में एक पक्ष ने नकाबपोश युवकों को बुलाकर दुकान में की तोड़फोड़

उदयपुरवाटी नगरपालिका में स्थित सीकर रोड पर एक पक्ष ने दुकान में की तोड़फोड़

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] नगर पालिका क्षेत्र के घूमचक्कर स्थित सीकर रोड़ पर प्रॉपर्टी के विवाद में एक पक्ष ने एक दर्जन युवकों को बुलाकर तोड़फोड़ की। जिसकी सूचना दूसरे पक्ष ने पुलिस थाने में दी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार घूम चक्कर के सीकर रोड़ पर स्थित दो पक्षों में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसमें एक पक्ष ने कुछ युवकों को बुलाकर दुकान में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने देर रात को पिकअप गाड़ी लाकर शटर तोड़ दिया। तो वहीं दूसरा पक्ष घटना का मामला दर्ज करवाने के लिए थाने में बैठा था। इस दौरान आरोपी पक्ष के एक दर्जन से अधिक नकाबपोश युवक मौके पर पहुंचे और दुकानों को तोड़ने का प्रयास किया। जिनके साथ एक महिला भी मौजूद थी। तोड़फोड़ करने आए सभी युवकों ने मुंह को ढ़क रखा था। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी युवक वहां से भागने में कामयाब हो गए। मौके से पुलिस ने एक महिला व अन्य को हिरासत में लिया है इस संबंध में उदयपुरवाटी थानाधिकारी भंवर लाल कुमावत के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा। मुख्य चौराहे पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी मंगवाया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur