Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बिहार प्रांत में संजीत कुमार निगम को अररिया व संतोष सोनी को कटिहार जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया

बिहार प्रांत में संजीत कुमार निगम को अररिया व संतोष सोनी को कटिहार जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए पूर्णिया प्रमंडल की अध्यक्ष गुड़िया कुमारी की अनुशंसा पर संजीत कुमार निगम को अररिया जिले का व संतोष सोनी को कटिहार जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र के निर्देशानुसार नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को 30 दिवस में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि दोनों ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवा हैं। दोनों ही साहित्य और समाज सेवा के कार्यों में रुचि रखते हैं। संस्थान को इन पर गर्व है। युवा साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं के आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार से जुड़ने से संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को निश्चित ही गति मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बिहार प्रांत के अररिया व कटिहार जिलों के नवनियुक्त अध्यक्षों से संस्थान को अपेक्षा रहेगी कि वह राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करने के साथ संगठन द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। आदर्श समाज के निर्माण में निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे। संजीत कुमार निगम को अररिया व संतोष सोनी को कटिहार जिले का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा, महासचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित करते हुए खुशी जाहिर की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur