Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में भाजपाइयों ने लगाए हिंदुस्तान में तीन ही नाम मोदी योगी जय श्री राम के नारे

,

झुंझुनू में भाजपाइयों ने लगाए हिंदुस्तान में तीन ही नाम मोदी योगी जय श्री राम के नारे

भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ मिठाइयां बांटी

झुंझुनू, पांच राज्यों के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में मिठाइयां बांटी, पटाखे छोड़े व नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी व मोदी योगी जिंदाबाद, हिंदुस्तान में तीन ही नाम मोदी योगी जय श्री राम के नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा ने देश के समस्त राज्यों में विकास के कार्य किए हैं, गुंडाराज को समाप्त किया है। गरीब , दलित, पिछड़ों की भावनाओं को समझ कर विकास कार्य किया है, उसी के परिणाम स्वरूप जनता ने प्रचंड बहुमत देकर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सहित चार राज्यों में भाजपा को विजय दी है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने इसे सत्य धर्म व विकास की जीत बताया । उन्होंने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आमजन के हितार्थ विकास के कार्य हुए , उसी का नतीजा है की प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की वापसी हुई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, रामनिरंजन पुरोहित, अरुणा सिहाग , नगर महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, नगर मंत्री चंद्र प्रकाश शुक्ला , जगदीश गोस्वामी, आईटी प्रमुख मनीष सैनी, पार्षद बुधराम सैनी, विजय सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गजराज, सहीराम ढेवा, अजगर पहाड़ियान, लुकमान हकीम, इन्द्राज सैनी, ताराचंद गोड, ख्याली राम कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur