Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 68 वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग के अंडर 17 वर्ष में प्रिंस व 19 वर्ष वर्ग में डिफेंस स्कूल अव्वल

68 वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग के अंडर 17 वर्ष में प्रिंस व 19 वर्ष वर्ग में डिफेंस स्कूल अव्वल

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में चल रही 68 वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष व 19 वर्ष छात्र छात्रा वर्ग की बाक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि 17 वर्ष बालक वर्ग में पियूष 45 किलो, रोहित 46-48 किलो, तरूण 48-50 किलो, दिलखुश 50-52 किलो, अखिल 52-54 किलो, उदय कुमावत 54-57 किलो, निखिल 57-60 किलो, आशीष 60-63 किलो, रितुल 63-66 किलो, हिमांशु 66-70 किलो, विकास 75-75 किलो, ललित मान ओबर 80 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं इसी वर्ग के बालिकाओं की प्रतियोगिता में कशिश 42-46 किलो, दिव्या सैनी 46-48 गार्गी 48-50 किलो, प्रिति 50- 52 किलो, अनुष्का 54-57 किलो, महिमा 63-66 किलो भार कर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पक्का किया। इस मोके पर अण्डर 19 वर्षीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता में आदित्य अण्डर 47 किलो, मोहित 46-49 किलो, हर्षित 52-56 किलो, सुनील मीणा 56-60 किलो आर्यन 60-64 किलो, चिराग 69-75 किलो, मयंक 75-81 किलो, नीरज 81-92 किलो, लखन सिंह ओवर 91 किलो भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में चेतना वर्मा 57-60 किलो, दीक्षा 60-64 किलो, दिपांशु 69-75 किलो भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अपने-अपने वर्ग के सभी विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल, प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिंस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ जी. एल. कालेर ने विजेता टीम को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल महेंद्र सैनी, मुकेश कुमार मीणा संयोजक चयन समिति व निर्णायक , चन्द्रप्रकाश, संतोष कुमारी सदस्य चयन समिति, निर्णायक नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, पर्यवेक्षक नीलम, रेफ्री भरत सिंह, मानवेंद्र सिंह, दिलबर नेगी, संदीप योगी, निशेंद्र शर्मा, मधु कुमावत तथा स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur