Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा की बैठक में बूथ कार्यसमिति व आजीवन निधि समर्पण की सौंपी जिम्मेदारी

,

भाजपा की बैठक में बूथ कार्यसमिति व आजीवन निधि समर्पण की सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न

झुंझुनू, स्टेशन रोड स्थित है एक निजी रेस्टोरेंट में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें बूथ कार्यसमिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जिसकी अंतिम इकाई बूथ अध्यक्ष पार्टी की मूल शक्ति है‌। उन्होंने कहा कि सभी मंडल पदाधिकारी बूथ पर जाकर धरातल पर बूथ कार्य समिति का गठन करेंगे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आजीवन निधि समर्पण अभियान में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अंशदान करने पर भी चर्चा हुई तथा मंडल पदाधिकारियों को अलग-अलग वार्ड में बूथ स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, युवा मोर्चा आईटी जिला प्रमुख मनीष सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इमरान खान राठौड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा के ख्याली राम कुमावत, चंद्र प्रकाश जोशी, ओम प्रकाश सैनी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur