Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रेप के मामले में पुलिस ने किया कैफे का मौका मुआयना

रेप के मामले में पुलिस ने किया कैफे का मौका मुआयना

झुंझुनू, झुंझुनू कोतवाली पुलिस ने आज एक रेप के मामले को लेकर झुंझुनू शहर के मंडावा मोड़ के पास स्थित एक कैफे पर मौका मुआयना किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडावा मोड़ स्थित एक कैफे में एक रिश्तेदार द्वारा नाबालिग के साथ रेप करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं परिजनों को इसकी जानकारी नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर मिली। जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की तो सारा मामला सामने आया। जिसके चलते परिजनों द्वारा 23 अगस्त को कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है ,इसी मामले को लेकर आज झुंझुनू कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया।

वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झुंझुनू पुलिस द्वारा पिछले दिनों मंडावा मोड़ स्थित कैफे पर कई बार संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur