Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिला गौपालन समिति की बैठक में कलक्टर मीणा ने 10.42 करोड़ की सहायता राशि के प्रस्ताव को दी मंजूरी

जिला गौपालन समिति की बैठक में कलक्टर मीणा ने 10.42 करोड़ की सहायता राशि के प्रस्ताव को दी मंजूरी

जिले की 82 गौशालाओं को मिलेगी सहायता राशि, 3 गौशालाओं में लगेगीं गौकाष्ठ मशीनें

पंचायत समिति स्तर पर 7 नई नंदीशाला खोलना भी प्रस्तावित

झुंझुनूं, कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में जिला गौपालन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 82 गौशालाओं को 4 माह की अवधि के लिए राज्य सरकार से मिलने वाली 10.42 करोड़ रुपए की सहायता राशि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने इस दौरान गौशालाओं में गौवंश की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुरेश सूरा ने बताया कि वर्तमान में जिले में पंचायत समिति स्तर पर 4 नंदीशाला संचालित हैं, बैठक में बाकी रही पंचायत समितियों में 7 नवीन नंदीशाला खोलने के लिए निविदा जारी करने का प्रस्ताव लिया गया। वहीं 600 से ज्यादा गौवंश वाली 3 गौशालाओं (भोड़की, नगली निर्वाण, मणकसास) में गौकाष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव लिए गए। इसके अलावा चंवरा हीरवाना गौशाला में नंदीशाला निर्माण हेतु राज्यांश राशि 62.8 लाख की स्वीकृति भी जारी की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur