Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान मे जिले के सभी अमृत सरोवर, जलाशय के पास बनेगी शिला पट्टिका

‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान मे जिले के सभी अमृत सरोवर, जलाशय के पास बनेगी शिला पट्टिका

अंकित होंगे जिले के वीरों के नाम।

झुन्झुनू, देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के समापन को कार्यक्रम के रूप में मनाए जा रहा है ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के अन्तर्गत जिले के सभी 980 गांवों में बुधवार को, 336 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार एवं सभी 11 पंचायत समितियों पर 15 अगस्त तक शिला फलकम पर अंकित होंगे वीरों के नाम -हर स्तर पर जिले में 75 स्थानीय पौधों से तैयार होगी अमृत वाटिकाये। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम मे पंच प्राण शपथ, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान आदि होगे कार्यक्रम।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने सभी विकास अधिकारियों को ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रमों की शृंखला में सभी गांवों में बुधवार को पंच प्राण शपथ के रूप में मुट्ठी भर माटी की शपथ, वसुधा वंदन के रूप में अमृत सरावरों एवं जलाशयों के पास 75 स्थानीय पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण, वीरों के वंदन के रूप में स्थानीय रीति रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान कर ध्वजारोहण एव राष्ट्रगान करने के दिशा निर्देश जारी गए हैं।

सीईओ चौधरी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतो पर ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रमों का 9_15 अगस्त तक जिले की सभी पंचायत समितियां, ग्राम पंचायत वं गांव स्तर पर आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर अमृत सरोवर या जलाशय के पास ही एक शिला पट्टिका ‘‘शिला फलकम’’ पर वीरों केे नामों का निर्धारित प्रारूप में अंकन कर वीरों को नमन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर ग्राम से अमृत वाटिका की एक कलश माटी ग्राम पंचायत तक लायी जाएगी। यहां तैयार अमृत वाटिका से एक कलश तैयार कर ब्लॉक स्तर तक लाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायतों से लाई गयी माटी से तैयार अमृत वाटिका से स्थानीय पौधा रोपकर एक कलश तैयार किया जाएगा। ब्लॉक स्तर से नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों या जनप्रतिनिधियों आदि द्वारा पौधा लगे इस मिट्टी के कलश को नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए ले जाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur