Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में 68वीं जिलास्तरीय बॉक्सिंग अंडर 17 व 19 वर्षीय बालक-बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में 68वीं जिलास्तरीय बॉक्सिंग अंडर 17 व 19 वर्षीय बालक-बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में 68वीं जिला स्तरीय अंडर 17 व 19 वर्षीय बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के खेल मैदान में किया जारहा है। इस मौके पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ जी. एल. कालेर के द्वारा मशाल प्रज्वलित प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों से परिचय लिया। पहले दिन हुए रोमांचक मुक़ाबले में प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के रोहित ने नॉकआउट मुक़ाबले में महात्मा गांधी स्कूल दुराना के सचिन को अंडर 48 किलो भारवर्ग में हराया। प्रतियोगिता में 17 व 19 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग के बीच मैच खेले जाएँगे। प्रतियोगिता के सभी मुक़ाबले 16 से 20 सितंबर के बीच आयोजित होंगे जिसमें जिले की 19 स्कूलों के 78 से अधिक प्रतियोगी भाग लेंगे। खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल महेंद्र सैनी, लक्ष्मी कालेर, मुकेश कुमार मीणा संयोजक चयन समिति व निर्णायक, चन्द्रप्रकाश, संतोष कुमारी सदस्य चयन समिति, निर्णायक नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, पर्यवेक्षक नीलम, रेफ्री भरत सिंह, मानवेंद्र सिंह, दिलबर नेगी, संदीप योगी, निशेंद्र शर्मा, मधु कुमावत तथा स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur