Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा वित्त साक्षरता चौपाल और नए भवन का उद्घाटन

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा वित्त साक्षरता चौपाल और नए भवन का उद्घाटन

झुंझुनू, आज गांव सावलोद में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विजय सिंह द्वारा के द्वारा वित्तीय साक्षरता चौपाल और शाखा के नए भवन का उद्घाटन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सज्जन सिंह सिहाग, क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक झुंझुनू, विशिष्ट अतिथि डा. दिनेश ढिल्लन, प्रिंसिपल सुशीला, सुभिता, मास्टर घीसाराम, सूबेदार महावीर, मास्टर हवा सिंह, मास्टर ओम प्रकाश, महेंद्र, गुलाब और गांव के सैकड़ो ग्राम वासियों के साथ-साथ बैंक स्टाफ के सिंघाना शाखा प्रबंधक विकास, गड़ाखेडा शाखा प्रबंधक मिनाक्षी, सुनीता, करतार, पवन, देवेंद्र नेहरा, सुधांशु प्रधान आदि स्टाफ मौजूद रहे।

सिहाग द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बैंक से जुड़ी अनेक योजनाओं के बारे में बताया गया जिसमे मुख्य रूप से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वयं समय सहायता समूह के बारे में बात की गई। सिहाग द्वारा नए भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया गया और शाखा प्रबंधक विजय सिंह नेहरा द्वारा सभी ग्राम वासियों का आभार किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur