Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत बनेगा विश्व शक्ति – भजन लाल शर्मा

,

मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत बनेगा विश्व शक्ति – भजन लाल शर्मा

भाजपा के अपेक्षित कार्यकर्ताओं एवं कोर कमेटी की बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लिया भाग

झुंझुनू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा क्लस्टर के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी से पहले राष्ट्र की सोच रखता है राष्ट्र भावना से ओट्रो के भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्य करता का सर झुकाने नहीं दूंगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है आगामी 2047 तक भारत संसार में विकसित देश की श्रेणी में अग्रिम होगा राजस्थान की राजनीति पर बोलते हुए भजन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ के सहारे लंबे समय तक राज किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सच्चाई के दम पर प्रदेश के लोगों की सेवा करती हैं। सरकार बनने के 3 माह में ही संकल्प पत्र में किए वादों के 45% कार्य संपन्न कर दिए गए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में यह वादा किया था कि पेट्रोल डीजल की दरे कम करने के साथ प्रदेश में पेट्रोल डीजल की दर सभी जगह समान करेंगे। चुनाव के 100 दिन पूरा होने से पूर्व ही उनके नेतृत्व में भाजपा ने अपना वादा निभाया। पेट्रोल डीजल की कीमत कम कर राजस्थान की जनता को राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उनके बीच में यमुना जल को लेकर जो समझौता हुआ उससे झुंझुनू सहित शेखावाटी के लोगों को सिंचाई व पेयजल की बडी सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटों से जीतकर इतिहास रचेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने झुंझुनू की वीर धरा को नमन करते हुए कहा कि मेवाड़, चित्तौड़ की ओर से मैं वीरों की धरती को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर राजस्थान की 25 की 25 सीटें भाजपा की झोली में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर प्रत्येक लोकसभा को हमें 5 लाख से अधिक वोटो से विजय बनाना है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भूपेंद्र यादव, प्रदेश की सह प्रभारी विजयराहटकर, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य मंत्री गौतम दक, झुंझुनू लोकसभा प्रभारी बाबा बालक नाथ, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सीकर जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, विधायक खंडेला सुभाष मील ने भी अपने विचार रखें। स्वागत भाषण झुंझुनू जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने दिया, जबकि धन्यवाद अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष उम्मेद भैया ने दिया। मंच का संचालन झुंझुनू लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत ने किया। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, ओमप्रकाश भडाणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, पूर्व विधायक चोमू रामलाल शर्मा, झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, सह संभाग प्रभारी भरतपुर दीनदयाल कुमावत, झुंझुनू लोकसभा सह प्रभारी जितेंद्र शर्मा, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पवन मोदी, धोध विधायक गोवर्धन वर्मा, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, अलवर बानसुर विधायक देवी सिंह शेखावत, झुंझुनू विधानसभा प्रत्याशी बबलू चौधरी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पिलानी विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया, लक्ष्मणगढ़ विधानसभा प्रत्याशी सुभाष महरिया, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, दातारामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, सीकर विधानसभा प्रत्यशी रहे रतन लाल जलधारी, फतेहपुर विधानसभा प्रत्यशी रहे श्रावण चौधरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, झुंझुनू जिला प्रभारी संगठन के डी बाबर, सीकर जिला प्रभारी संगठन दिनेश धाभाई, अलवर जिला प्रभारी संगठन रोशन सैनी, सीकर जिला संयोजक प्रभु सिंह गोगावास, सीकर से प्रभारी बलराम दूंन, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से करीब 12 बजे हवाई पट्टी पर पहुंचे। रास्ते में हवाई पट्टी चौराहे पर युवा मोर्चा द्वारा, पीरु सिंह सर्किल पर ओबीसी मोर्चा द्वारा, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में उनके घर के पास, गुड़ा मोड पर एससी एसटी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा, खेमी शक्ति चौराहा पर किसान मोर्चा द्वारा तथा कार्यक्रम स्थल भाजपा जिला कार्यालय के द्वार पर महिला मोर्चा द्वारा पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय का मुख्यमंत्री द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का महापुरुषों के चित्र पर धूप, दीप, पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के साथ शुभारंभ किया गया। जबकि समापन राष्ट्र्गान के साथ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एव प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी का 51 किलो की माला , साफ़ा, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। लोकसभा कलस्टर की बैठक के पश्चात कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें झुंझुनू सीकर एवं अलवर के अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, राजेंद्र शर्मा बगड़, राजीव सिंह शेखावत, बगड़ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह शेखावत, सूरजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम निरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा बगड़, शेर सिंह निरवान, सुनील लांबा, मदनलाल सैनी, नगर मंत्री श्रीमती मंजू सैनी, सुनीता स्वामी, नीता यादव, महावीर ढाका, जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, लोकसभा विस्तारक अंकुर माहेश्वरी, फतेहपुर विधानसभा संयोजक बजरंग सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, एससी मोर्चा जिला संयोजक पवन मेघवाल, अतुल खीचड़, महेश जीनगर, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह भांभू, राजेश बाबल, पूर्व प्रधान गिरधारी खीचड़, विकास भालोठिया, विक्रम सिंह शेखावत, शक्ति सिंह, अंकित दाधीच, कविता यादव, भवानी शंकर शर्मा, मुरली मनोहर शर्मा, विष्णु रुंथला, भूपेंद्र बामिल, राकेश जाखड़, मनोज कुलहरी, रवि कैंरू, अजय भालोठिया, सीताराम शर्मा, रामचंद्र पाटोदा, सतपाल मावलिया, बहादुरमल स्वामी, सोमवीर लांबा, सतीश खीचड़, परमेश्वर सिंह, बुधराम सैनी, विजय कुमार सैनी, प्रमोद जानू, रवि लांबा , राकेश सहल, विकास पुरोहित, नवल स्वामी, सुमेर कड़वासरा, ललित जोशी, सावित्री सैनी, ममता शर्मा, मंजू सैनी, गायत्री पुजारी, देविका सेन, रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, महेंद्र सोनी, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, मीडिया क्लस्टर संयोजक संतोष शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, जितेंद्र कारंगा, सुरेंद्र काजल, नरेंद्र शर्मा, लीलाधर सैनी, श्रवन सैनी, डॉक्टर कमलचंद सैनी, सतीश गजराज, अर्जुन महला, कुबेर सिंह शेखावत, इंद्राज सैनी, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश दाधीच, बजरंग धाबाई, ख्याली राम कुमावत, विजय बाजला, विजय डारा अमर सिंह, लीलाधर पुरोहित, सौरभ पुरोहित, कैलाश कुमावत, कपिल सोनी, गणेश सोनी, पंकज टेलर, गणेश तिवारी, महेश बसावटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur