Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में सोमवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर

झुंझुनू में सोमवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर

झुंझुनूं, आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सोमवार से विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि 5 एवं 6 जून को खेतड़ी ब्लॉक के दलेलपुरा एवं कालोटा, मंडावा के मौजास में, पिलानी के काजी में, झुंझुनू के दोरासर में, बुहाना के गुन्ती, उदयपुरवाटी के बागोरा एवं मैनपुरा में, चिड़ावा के गिडानिया में, सूरजगढ़ के बेरला में, सिंघाना के डूमोली खुर्द, अलसीसर के बाजला में, नवलगढ़ के परसरामपुरा में प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका पिलानी के वार्ड 19 का शिविर सामुदायिक भवन वार्ड न. 19 में, बिसाउ नगर पालिका के वार्ड 17 का शिविर पोद्दार गेस्ट हाउस में, मडावा के वार्ड 18 का शिविर रैगरान संस्थान में, नवलगढ़ नगर पालिका के वार्ड 18 का शिविर मुफीदुल इस्लाम इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल में तथा वार्ड 19 का शिविर राउप्रावि मौहल्ला खटीकान में, उदयपुरवाटी के वार्ड 19 का शिविर रा.उच्च प्राथमिक विद्यालय बस स्टैड में, खेतड़ी के वार्ड 19 का शिविर पुराना उपकोष कार्यालय परिसर में, नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड 36 एवं वार्ड 37 का शिविर मौहल्ला बटवालान गेस्ट हाउस में तथा वार्ड 38 का शिविर धर्मदास भवन तुलस्यानों का मौहल्ला में, नगर पालिका सूरजगढ़ के वार्ड 19 का शिविर नगर पालिका भवन में, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 19 का शिविर हरिदेवी झुथाराम स्कूल में, बगड़ नगर पालिका के वार्ड 19 का शिविर अम्बेडकर मूर्ति के पास सामुदायिक भवन में, चिड़ावा नगर पालिका के वार्ड 20 का शिविर शीतला मंदिर चिड़ावा तथा वार्ड 21 का शिविर अम्बेडकर भवन में, मुकुन्दगढ़ के वार्ड 19 का शिविर तगाला गेस्ट हाउस में तथा गुढ़ागौड़जी के वार्ड 13 का शिविर राबाउमावि में आयोजित किये जायेगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur