Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / महंगाई राहत कैंप रहेंगे जारी

महंगाई राहत कैंप रहेंगे जारी

प्रत्येक पंचायत समिति कार्यालय एवं जिला मुख्यालय पर एक स्थाई महंगाई राहत शिविर रहेगा जारी,

झुंझुनू, आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए 24 अप्रैल को शुरू किए गए शिविर आगे भी जारी रहेंगे।आयोजना विभाग के प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक एवं प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर एक स्थाई महंगाई की राहत शिविर जारी रहेगा। जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने बताया कि जिले के प्रत्येक पंचायत समिति कार्यालय में एवं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में 1 जुलाई से आगामी आदेशों तक महंगाई राहत के स्थाई शिविर जारी रहेंगे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur