Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लेखक धर्मपाल गांधी की पुस्तक ‘इन्कलाब’ 28 दिसंबर को प्रकाशित

लेखक धर्मपाल गांधी की पुस्तक ‘इन्कलाब’ 28 दिसंबर को प्रकाशित

सूरजगढ़ (झुंझुनूं)।आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रख्यात लेखक धर्मपाल गांधी की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक ‘इन्कलाब’ का प्रकाशन 28 दिसंबर को वर्तमान अंकुर प्रकाशन, नोएडा द्वारा किया जाएगा।

नोएडा में होगा भव्य पुस्तक विमोचन

पुस्तक के प्रकाशन अवसर पर नोएडा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से लेखक, कवि, पत्रकार और साहित्यकार भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में लेखक धर्मपाल गांधी स्वयं अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहेंगे।

स्वतंत्रता संग्राम पर गहन शोध

लेखक धर्मपाल गांधी लंबे समय से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर गहन शोध कर रहे हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और गुमनाम नायकों को अपने सशक्त लेखन के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाना है।

“भारत का स्वतंत्रता संग्राम विश्व इतिहास का गौरवशाली अध्याय है, जो आज भी देशभक्ति, साहस और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।”

‘इन्कलाब’ में क्या है खास?

इन्कलाब’ लेखक धर्मपाल गांधी की स्वतंत्रता संग्राम पर लिखी गई पांचवीं पुस्तक है। पुस्तक में—

  • 19वीं और 20वीं शताब्दी के क्रांतिकारी सामाजिक परिवर्तन
  • महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत तक के संघर्ष
  • चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त सहित अनेक क्रांतिकारियों की शौर्य गाथाएं
  • शांति घोष और सुनीति चौधरी जैसी वीरांगनाओं का उल्लेख
  • गणेश शंकर विद्यार्थी, सरदार उधम सिंह, मदनलाल ढींगरा के जीवन संघर्ष

को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

पुस्तक में पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आचार्य विनोबा भावे, अमृतलाल ठक्कर, राजा राममोहन राय और ईश्वरचंद्र विद्यासागर जैसे महापुरुषों के योगदान को भी स्थान दिया गया है।

साथ ही सूर्य सेन, खुदीराम बोस, करतार सिंह सराभा, हेमू कालाणी, कनकलता बरुआ और मातंगिनी हाजरा जैसे शहीदों की प्रेरक जीवनियां भी शामिल हैं।

संपादन और आवरण

  • संपादन: अंजू गांधी
  • आवरण डिजाइन: सतीश गांधी एवं हितेश शिल्ला

लेखक ने हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीद स्मारक और जलियांवाला बाग की यात्रा का वृत्तांत भी पुस्तक में संजोया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur