Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बगड़ में अन्तर व्यवसाय खेलकूद: बैडमिंटन-वॉलीबॉल में कड़ा मुकाबला

,

बगड़ में अन्तर व्यवसाय खेलकूद: बैडमिंटन-वॉलीबॉल में कड़ा मुकाबला

Bagad institute students competing in inter trade sports tournament

बगड़ (झुंझुनूं)। ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी फार्मेसी कॉलेज एवं बगड़ आईटीआई/आईटीओटी में चल रही अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।


बैडमिंटन में रोचक मुकाबले

खेल प्रभारी श्री राजवीर जागिंड़ ने बताया कि
आज बैडमिंटन में कृष्णादेवी फार्मेसी एवं बगड़ आईटीओटी की छात्राओं के बीच पांच बेहद रोचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।


वॉलीबॉल में दिखी जबरदस्त टक्कर

वॉलीबॉल के तीन मुकाबले खेले गए

  • आरएसी टीम बनाम फीटर टीम
    आरएसी टीम विजयी रही
  • इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-01 (जूनियर) बनाम मैकेनिक डीजल टीम
    इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-01 (जूनियर) विजेता
  • इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-01 (जूनियर) बनाम बीआईटीओटी (बी) टीम
    बीआईटीओटी (बी) टीम विजयी

वॉलीबॉल मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों में खास उत्साह नजर आया।


रस्साकशी में भी दिखा दमखम

आज रस्साकशी के मुकाबले भी आकर्षण का केंद्र रहे

  • मैकेनिक डीजल टीम बनाम फार्मेसी (बी)
    फार्मेसी (बी) टीम विजयी
  • इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-02 (जूनियर) बनाम फार्मेसी (ए)
    इलेक्ट्रीशियन वर्कशॉप-02 (जूनियर) टीम विजेता

खेलों से बढ़ रहा आपसी सहयोग

कैम्पस में आयोजित इन विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं से प्रशिक्षणार्थियों में

  • टीम भावना
  • अनुशासन
  • स्वस्थ प्रतिस्पर्धा

का विकास हो रहा है। वॉलीबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों और दर्शकों का विशेष रुझान देखने को मिला।