Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता मे मुकाबले हुए रोचक

,

अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता मे मुकाबले हुए रोचक

ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में

बगड़, ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, कृष्णादेवी फार्मेसी कालेज एवं बगड़ आई०टी०ओ०टी में चल रही अन्तर व्यवसाय खेल-कूद प्रतियोगिता मे आज कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। बीच हुआ खेल प्रभारी गजानन्द सैनी ने बताया कि आज बालीवॉल का पहला मैच एस. एम.टी.आई इलेक्ट्रीशियन 02 (ए) व फार्मसी के प्रशिक्षणार्थियों जिसमे इलेक्ट्रीशियन – 02 (ए) के प्रशिक्षणार्थी विजय हुए, दूसरा मैच इलेक्ट्रीशियन -01 (बी) व बी. आई.टी.ओ.टी के बीच हुआ जिसमे इलेक्ट्रीशियन – 01 (बी) टीम विजय रही। फुटबाल का पहला मैच बी.आई. टी. ओ.टी. व एस.एम.टी.आई इलेक्ट्रीशियन -01 के बीच हुआ, दूसरा मैच आर.ए.सी व फीटर के प्रशिक्षणार्थी के बीच हुआ जिसमें आरएसी की टीम जीती

इसी प्रकार बैडमिंटन का पहला मैच बी. आई. टी. ओ.टी की छात्रा सरिता व फार्मसी कॉलेज की छात्रा प्रज्ञा शर्मा के बीच हुआ जिसमें प्रज्ञा शर्मा विजय हुई, दूसरा मैच बी. आई.टी.ओ.टी की छात्रा हेमलता व बी. आई.टी.ओ.टी की छात्रा कान्ता के बीच हुआ जिसमें कान्ता विजय हुई, तीसरा मैच फार्मसी कॉलेज की छात्रा प्रज्ञा शर्मा व वैष्णवी के बीच हुआ जिसमें प्रज्ञा शर्मा विजय हुई, चतुर्थ मैच फार्मसी कॉलेज की छात्रा कान्ता व प्रियंका के बीच हुआ जिसमें कान्ता विजय हुई, लम्बी कूद में प्रथम स्थान पर एस.एम.टी.आई इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थी देवेन्द्र कुमार रहे, द्वितीय स्थान पर बी. आई.टी.ओ.टी के प्रवीण कुमार रहे एवं तृतीय स्थान पर एस.एम.टी.आई फिटर व्यवसाय के अंकित रहे। खेल-कूद प्रतियोगिता मे स्टाफ सदस्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उत्साह वर्धन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur