Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 26 जून को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस

26 जून को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस

झुंझुनू, जिले में सोमवार 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस एवं अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाने हेतु सभी सरकारी कार्यालयो में नशा नहीं किये जाने की शपथ कार्याक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने बताया के सोमवार को जिले के सभी कार्यालयो एवं अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 11 नशा नही करने की शपथ लेंगे। गौरतलब है की नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के लिए हर साल 26 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस यानि विश्व ड्रग दिवस मनाया जाता है। साथ ही लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur