Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस मनाया, तेजाजी महाराज को नमन

Jhunjhunu News : अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस मनाया, तेजाजी महाराज को नमन

जाट महापुरुषों को किया याद, युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने का संदेश

Jat community celebrates International Jat Day in Chirawa Rajasthan

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर जाट समाज द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम महालक्ष्मी ज्वैलर्स पर आयोजित हुआ, जहां समाज के लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया।


जाट योद्धाओं और महापुरुषों को नमन

इस अवसर पर जाट समाज के महापुरुषों और वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साथ ही लोकदेवता तेजाजी महाराज को याद कर उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया।


युवाओं को प्रेरणा लेने का संदेश

कार्यक्रम में कैप्टन कुलदीप मान और हरिश फोगाट ने जाट महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा,
युवा पीढ़ी को महापुरुषों से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए।


तेजाजी महाराज को दी श्रद्धांजलि

सूबेदार वीरेंद्र कोठारी ने तेजाजी महाराज को याद करते हुए जाट योद्धाओं को नमन किया।

उन्होंने समाज में एकता और संस्कारों को बनाए रखने का आह्वान किया।


सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मनरूप सिंह माठ के सानिध्य में आयोजन हुआ।

इस दौरान बलबीर सिंह, विकास कुमार, देवेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur